जय गणेश डिजिटल ऑडियो स्टूडियो के 4th वर्षगांठ पर प्यारे लाल कवि व पूरी टीम ने वर्षगांठ धूमधाम से मनाया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुकी प्रयागराज की जय गणेश डिजिटल ऑडियो स्टूडियो जिसके चौथे वर्षगांठ पर भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर लेखक प्यारे लाल यादव कवि जी पहुंचे, स्टूडियो के वर्षगांठ मनाने के लिए, व म्यूजिक डायरेक्टर श्याम कमल यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया, साथ ही हिमांशु यादव,सिंगर श्याम शंकर भोजपुरिया, मंगला तिवारी मृदुल ,भुवर सिंह ने भी माला पहनाकर स्वागत किया,।
जय गणेश डिजिटल ऑडियो स्टूडियो के 4th वर्षगांठ पर प्यारे लाल कवि व पूरी टीम ने वर्षगांठ धूमधाम से मनाया
प्यारे लाल कवि जी ने सर्वप्रथम सरस्वती मां का पूजन करके उसके बाद स्टूडियो के वर्षगांठ पर केक काटकर प्यारे लाल जी व पूरी टीम ने वर्षगांठ मनाई | इस मौके पर प्यारे लाल कवि जी ने स्टूडियो के सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर सभी को बधाई दी कि आप लोग ऐसे ही तरक्की करते रहें और अपने मां-बाप का नाम रोशन करें और गायकी के क्षेत्र में अग्रसर रहे हमेशा | इस मौके पर म्यूजिक डायरेक्टर श्याम कमल यादव,हिमांशु यादव ,सिंगर मंगला तिवारी मृदुल, श्याम शंकर भोजपुरिया, राम जी सूरज ,उमाशंकर गुप्ता, राजित कुमार ,भुवर सिंह ,प्रोडक्शन हेड अरविन्द यादव ,सोनम सत्येंद्र सिंह रिंकू मौजूद रहे | प्यारे लाल कवि जी ने जय गणेश डिजिटल ऑडियो स्टूडियो की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी कि ऐसे ही आप नए कलाकारों का सपोर्ट करते रहे और उनको आगे बढ़ाएं और स्टूडियो हमेशा तरक्की कर रहे इसका आशीर्वाद दिया |



