Latest

सिविल लाइन थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने किआ सराहनीय कार्य

फतेहपुर से घर से नाराज़ होकर निकली युवती को सिविल लाइन बुलाकर परिजनों को सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फतेहपुर की रहने वाली एक युवती अपने घर वालों से किसी बात पर लड़ झगड़ कर प्रयागराज रोडवेज बस स्टैंड पर बैठी हुई थी। थाना प्रभारी सिविल लाइंस रविन्द्र प्रताप सिंह रोज की तरह रूटीन गस्त पर फोर्स के साथ निकले थे गश्त के दौरान सिविल लाइन में एक युवती अकेले बैठी दिखी थाना प्रभारी ने उस युवती को बस स्टैंड पर युवती को अकेला देख कर उससे पूछताछ की तो उस युवती ने बताया कि हम फतेहपुर के रहने वाले है घर से नाराज होकर यहाँ चले आये है। रविन्द्र प्रताप सिंह ने महिला पुलिसकर्मी के साथ उसको लेकर सिविल लाइंस थाना महिला हेल्प डेस्क हेल्पलाइन ले आए और फिर युवती के घरवालों को फोन किया गया और फिर युवती के माता-पिता रोते बिलखते सिविल लाइन थाने पहुंचे और उन्होंने सिविल लाइन इंस्पेक्टर को कोटि-कोटि धन्यवाद दीया और बहुत ही आभार प्रकट किया
युवती को पाकर परिजनों में काफी खुसी दिखी परिजनों ने कहा कि एसे अधिकारी बहुत कम मिलते है इस सराहनीय कार्य की जनता ने सिविल लाइन पुलिस की काफी सराहना की।

Related Articles

Back to top button