Latest

केंद्रीय कारागार का जिलाधिकारी व एसएसपी सहित आला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्‍तु नहीं पाई गई

जेल में नही मिली आपत्तिजनक वस्‍तुएं

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। केंद्रीय कारागार नैनी में आज प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्‍तु नहीं पाई गई। अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्‍यवस्‍था के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने पर सजगता बरतने को कहा।

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चित्रकूट में हुए गैंगवार के मद्देनजर प्रयागराज के नैनी स्थित सेंट्रल जेल में काफी सतर्कता बरती ज रही है। इसी के मद्देनजर डीएम व एसएसपी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा विभिन्‍न बैरकों की तलाशी ली गई। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। जेल के अधिकारियों को सुरक्षा व्‍यवस्‍था बरतने के लिए दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button