Latest

यमुना पार के कई इलाकों में समाज सेविका अवंतिका टंडन ने निःशुल्क राशन वितरण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की महिला शाखा की अध्यक्ष वा वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती अवंतिका टंडन ने आज नैनी के के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क राशन वा वितरण किया।
प्रयागराज के अशोक नगर की रहने वाली समाज सेविका श्रीमती अवंतिका टंडन लॉकडाउन लगने के बाद से ही अपने पति विकी टंडन वा सहयोगी वरिष्ठ समाज सेवक राजू पासी, पंकज चौधरी के साथ मिलकर जगह जगह पर चिन्हित कर जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचकर निशुल्क अनाज वितरण कर रही हैं।
आज जमुना पार इलाके की कटान मिल शनि मंदिर , खरकौनी इलाके में कच्चा अनाज वितरण किया गया । जहां पर पहुंचकर जरूरतमंदों को आटा चावल दाल वा सब्जी वितरण किया गया।
इस दौरान श्रीमती अवंतिका टंडन ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज से अध्यक्ष रमेश केशरवानी महामंत्री अनूप वर्मा महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल नीरज जायसवाल महामंत्री अमित सिंह बबलू व सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की महिला विंग से महामंत्री पल्लवी अरोरा ,हिना खान नूपुर अग्रवाल, रागनी चंदेल रंजन मिश्रा, लकी श्रीवास्तव ,ज्योति यादव, सविता सेठ से समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता है ।

Related Articles

Back to top button