Latest

एसटीएफ ने नारीबारी से पकड़ा तस्करी करने वाले गैंग को १० कुंटल के गांजे के साथ ट्रक,स्कार्पियो,तमंचा आदि बरामद

नारीबारी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सीमा से लगातार हो रहे मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बहुत बड़ी सफलता स्पेशल टास्क फोर्स को नारीबारी में प्राप्त हुई जिसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा, डीसीएम ट्रक, स्कॉर्पियो, तमंचा आदि प्राप्त हुआ तथा नारीबारी मे १ घंटे तक नाटकीय घटनाक्रम भी चला। शनिवार को सुबह एसटीएफ ने राष्ट्रीय राजमार्ग २७ नारीबारी चौकी के सामने नाकेबंदी कर एक ट्रक डीसीएम को घेरकर रुकवाया तथा कुछ लोगों को पकड़कर नारीबारी चौकी लाई जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने के दौरान नारीबारी चौकी का फॉलोवर तेजी के साथ नारीबारी चौकी के पीछे से भाग चला मौजूद एसटीएफ आशंका बस पीछे दौड़ पड़ी और नगरवासी यह सब देखकर हैरान रहे। सर्वेश्वर हनुमान मंदिर होते हुए नारीबारी जलनिगम की बाउंड्री वॉल डाककर नारीबारी शंकरगढ़ रोड़ के बगल सुरवल चंदेल जा पहुंचा। एसटीएफ कहां हार मानने वाली थी पीछे पीछे वह भी तेजी के साथ दौड़ लगाती गोली तक मारने को ललकारती रही लेकिन फालोवर डर वस नही रूका। एसटीएफ को डर भी सता रहा था कि कही किसी हथियार से फायर ना झोंक दे किलोमीटर से भी ज्यादा दौड़ लगाते वक्त ही एसटीएफ ने फालोवर को धर दबोच लिया। गाड़ी में बैठाकर चौकी लाई तब तक जाकर वास्तविकता पता चला। जिस पर तरह तरह चर्चाएं व्याप्त रही। नारीबारी नगर के लोगों का मजमा शंकरगढ़ रोड़ और चौराहे पर लग चुका था। लोगों के समझ से परे था कि आखिर यह हो क्या रहा है। तरह-तरह की नारीबारी में चर्चाएं व्याप्त रही। उडीसा से गांजा लाकर प्रयागराज मे बेचने वालो से सख्ती से एसटीएफ के पूछताछ के बाद कुछ और लोगों को एसटीएफ ने हिरासत मे लिया। जिस मे प्रतीक सिंह पुत्र पंकज सिंह निवासी पहाड़पुर थाना बक्सा जिला जौनपुर सरगना के साथ प्रदीप सिंह पुत्र सूर्यनारायण जौनपुर, आनंद यादव पुत्र राजशेखर यादव जौनपुर, सत्य प्रकाश सरोज पुत्र लालचंद सरोज जौनपुर, मूलचंद यादव पुत्र सुरेश यादव जौनपुर, विशाल मौर्य पुत्र सभाजीत मौर्य जौनपुर, विनोद कुमार यादव पुत्र गोपी यादव जिला जौनपुर उड़ीसा से डीसीएम ट्रक मे आम के पेटी के बीचों-बीच १० कुंटल गांजा को छुपाकर ला रहे थे की उत्तर प्रदेश की सीमा से पहले से जाल विछाए एसटीएफ और एनसीबी के योजना मे फंस गए। जिनके कब्जे से उप निरीक्षक शिव नेत्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज सिंह, मुख्य आरक्षी सुधीर सिंह, आरक्षी रमेश चंद्र उपाध्याय, सत्य प्रकाश वर्मा, अमित कुमार आदि ने अभियुक्तों के पास से १० कुंटल गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹१ करोड़ आंकी गई। अवैध गांजे को छुपा कर ले जाने में प्रयुक्त आम की पेटी आम सहित, एक अदद डीसीएम ट्रक, एक आदत स्कॉर्पियो कार, ₹९७०० नगद दो अदर ड्राइविंग लाइसेंस,तीन अदद आधार कार्ड, एक अदद पैन कार्ड, चार एटीएम कार्ड, सात अदद मोबाइल फोन,वाहन ट्रक व स्कॉर्पियो के कागजात सहित एक अदद तमंचा ३०३ बोर में मय ५ अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर एसटीएफ ने थाना शंकरगढ़ मे दाखिल कर दिया।

Related Articles

Back to top button