Latest

मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर चला चाबुक

किराना की दुकानों से गांजा व शराब बरामद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा मादक पदार्थो के अबैध परिवहन एवम विक्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राअधिकारी मेजा डॉ भीम कुमार गौतम व उपजिला अधिकारी रेनु सिह के नेतृत्व में मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही की गई। आबकारी के निरीक्षक मैथलीशरण की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेजा थाना अंतर्गत सुभाष मिश्रा कंजौली जेवनिया के यहां दविश देकर 65 पौवा देशी शराब पाँच टेट्रा पैक आठ पी0यम अंग्रेजी शराब, एक आफ मैक डोनाल्ड अंग्रेजी शराब बरामद किया। सुभाष जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। वह चोरी से अबैध दारू भी बेचता था। इसी क्रम में सिरसा चौकी अन्तर्गत कोमल केशरी जो कि सिरसा का रहने वाला है उसके यहां भी दबिश देकर आठ किलो गाजा बरामद किया गया। कोमल कई बार जेल भी जा चुका है।अबैध शराब एवम गाजा की विक्री करने वालो पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button