सांसद ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग को लेकर चल रहे जनसंपर्क के तहत आज भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी प्रतिनिधिमंडल के साथ कौशांबी सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर जी से मिलकर प्रयागराज में एमसी स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ज्ञात हो कि पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं प्रयागराज की भाजपा सांसद ऑफिसर रीता बहुगुणा जोशी के माध्यम से यह मांग की गई थी कि प्रयागराज में एम्स की स्थापना कराई जाए इसी क्रम में सांसद विनोद सोनकर से मिलकर अपनी बातों को रखा गया इस पर सांसद विनोद सोनकर जी ने तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एवं स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग की आज सांसद को ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से एवं छात्र नेता अविनाश दुबे सचिन सिंह शिवम मिश्रा अमन मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे शीघ्र ही उपमुख्यमंत्री एवं जनपद के मंत्रियों से भी मिलकर अपनी मांग को रखा जाएगा।




