Latest
10014 लोगों की जांच, सिर्फ 25 कोरोना संक्रमित
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण में लगातार कमी का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिले में 25 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं मंगलवार को जिले में 27 संक्रमित मिले थे। लगातार पांचवें दिन सिर्फ एक मरीज की मौत हुई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 10014 लोगों की कोरोना जांच की। एक बार फिर ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही। 71 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसमें से छः लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जबकि 65 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है। अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण कराने को कहा गया है।




