Latest

मांडा में सांसद की फटकार से अधीक्षक की बत्ती गुल

बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत, मंडल मंत्री ने दी चेतावनी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले के मांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण में निकली सांसद ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। अबिलम्ब मरीजों के समुचित इलाज को लेकर निर्देशित किया।
प्रयागराज की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने मांडा सीएचसी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेक्सिनेशन की जानकारी लेते हुए परिसर में फैली गंदगी, बेड की अव्यवस्था, ध्वस्त गेट सहित तमाम अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक डॉ. सन्तोष कुमार पाण्डेय को जमकर फटकार लगाया। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीजों की सुविधा के लिए सम्भवतः इलाज का बंदोबस्त किया है। लेकिन स्थानीय अधीक्षकों की लापरवाही के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों ने पानी की समस्या सुनाई तो सांसद ने अबिलम्ब दूर कराने का आश्वासन दिया।
वहीं मेजा के भाजपा मंडल मंत्री डॉ. अमरेश तिवारी ने बताया कि मरीजों द्वारा गम्भीर समस्या मिली कि सीएचसी कर्मचारियों द्वारा बाहर से ज्यादातर दवाएं लिखी जाती हैं। एक्सरे मशीन की खराबी बताकर बाहर से मरीजों से बाहर से एक्सरे कराया जा रहा है। मरीजों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध ना होने की सम्पूर्ण लापरवाही अधीक्षक की है। उन्होंने कहा है कि सभी समस्याओं को अबिलम्ब दूर न किए जाने की स्थिति में अधीक्षक पर कार्यवाही सुनिश्चित है। उक्त मंत्री ने अधीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनकी टीम सीएचसी पर नजर रखेगी,अव्यवस्था मिलने पर अधीक्षक नपेंगे। उक्त मंत्री ने मरीजों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सीएचसी में एक्सरे मशीन, दवाएं सहित सभी सुविधाएं सरकार ने उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेश, विक्रमादित्य मौर्या, अभिषेक शुक्ला,उषा, रानी,विजय बहादुर सहित तमाम भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button