Latest

हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान मे पं0 बालकृष्ण भट्ट के 177वीं जयंती मनाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान मे आज ‘पं0 बालकृष्ण भट्ट के 177वीं जयंती’ के अवसर पर एकेडेमी परिसर स्थित पं0 बालकृष्ण भट्ट की मूर्ति पर अध्यक्ष डाॅ. उदय प्रताप सिंह ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के उपरान्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जी ने कहा कि ‘हिन्दी के उन्नायकों में बालकृष्ण भट्ट का अप्रतिम योगदान है। खड़ीबोली को व्यवस्थित एवं सुगठित करने में उन्होंने ‘हिन्दी प्रदीप’ के माध्यम से अथक प्रयास किया।स्वाभिमान और स्वदेशी चेतना से उनका अंतस भरा रहता था। अतः वह समझौता नहीं करते थे। साहित्य के क्षेत्र में अंग्रेजी सत्ता की चूलों को सर्वप्रथम उन्होंने ही झकझोेर दिया था। खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ‘नूतन ब्रह्मचारी’, ‘सौ अजान एक सुजान’, ‘रहस्य कथा’ (उपन्यास), ‘दमयंती स्वयंवर’, ‘बाल विवाह’, ‘चन्द्रसेन’, ‘रेल का विकट खेल, (नाटक) का हिन्दी गद्य की प्रतिष्ठा में अमूल्य अवदान रहा है। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा किया की बालकृष्ण भट्ट की जयंती पर प्रतिवर्ष भाषण-माला का आयोजन किया जाएगा।  उक्त आयोजन में ध्रुव शंकर तिवारी (पत्रकार), विवेक देव शुक्ल, गोपाल जी पाण्डेय, ज्योतिर्मयी, रतन पाण्डेय, संतोष कुमार तिवारी, सुनील कुमार, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, एवं समस्त एकेडेमी परिवार के लोग उपस्थित थे।  
 

Related Articles

Back to top button