कैलाश चंद विशेषांक का हुआ लोकार्पण

कवियों ने असमानता और पाखंडवाद के खिलाफ उठाई आवाज
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दलित लेखक संघ (दलेस) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दलेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “प्रतिबद्ध” में सम्पादित कैलाश चंद विशेषांक का लोकार्पण किया गया। कैलाश चंद दलेस में सक्रिय एवं दलित साहित्य के युवा हस्ताक्षर थे। पिछले दिनों कैलाश चंद चौहान का आकस्मिक निधन हो गया था। दलित लेखक संघ की मासिक पत्रिका “प्रतिबद्ध” के इस लोकार्पण कार्यक्रम में साहित्यकार कैलाश चंद चौहान के परिवार सहित दलेस की अध्यक्ष अनीता भारती शामिल रही।
काव्य गोष्ठी में दलित साहित्य के महत्वूर्ण लेखकों के साथ-साथ आज के चर्चित युवा कवि भी शामिल रहे। काव्य गोष्ठी में भाग लेने वाले मुख्य कवियों में नागपुर महाराष्ट्र से सुशीला टाकभौरे, बोकारो झारखण्ड से दयानंद बटोही व कावेरी बटोही, संतराम आर्य, कुसुम वियोगी, असंगघोष, लखनऊ से कालीचरण स्नेही, दिल्ली से जयप्रकाश कर्दम, सुदेश तनवर, बासुदेव सुनानी, श्योराज सिंह बैचेन, अजय यतीश, कर्मशील भारती, रजतरानी मीनू, सुमित्रा मेहरोल, रजनी अनुरागी, मुकेश मानस, पुष्पा विवेक, शीलबोधि, कर्मानन्द आर्य, अरुण कुमार, संतोष पटेल, अवनीश गौतम, वेद प्रकाश रहे। कविता पाठ में कवियों में फासीवाद, साम्पदायिकता , असमानता, पाखंडवाद के खिलाफ आाज उठाई। कार्यक्रम का संचालन दलेस की महासचिव कुमारी अंतिमा और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष गीता सहारे ने किया।



