जिलाधिकारी ने सदर तहसील में सुनी जनता की समस्याएं

इलाहाबाद। जिलाधिकारी श्री सुहास एल0वाई0 ने आज सदर तहसील में जनता की समस्याएं को सुना। इसमें एस0डी0एम0 सदर आयुष चैधरी, ए0एस0डी0एम0 अर्पित गुप्ता के साथ सभी अधिकारीगण मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए समस्त अधिकारियों को सचेत किया कि जनता के प्रत्येक शिकायतों को गम्भीरता से ले एवं उनका समाधान तय समयसीमा के अन्दर करे तथा उसकी रिपोर्ट उनके पास भेजे।
जनता की समस्याओं के समाधान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आयी तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को सुना एवं उनके पत्र पढ़कर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया।
तहसील में मुख्य रूप से अतिक्रमण, बिजली, कोटेदार, राजस्व से सम्बन्धित नाम परिवर्तन, लेखपालों द्वारा कड़बड़ी की शिकायतें, गांवों में खराब पड़े हैण्ड पम्पों की शिकायते, पेयजल की समस्या और साफ-सफाई की समस्या प्रमुख रूप से जिलाधिकारी के समक्ष आयी। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन समस्याओं का समाधान उचित तरीके से करे। अधिकारी स्वयं जाकर उस समस्या का समाधान करे एवं उसकी रिपोर्ट मुझे उपलब्ध करवायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना उनकी उच्च प्राथमिकता है। अगर इमसें किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आयी तो उसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।


