इलाहाबाद समाचारप्रदेश

नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नागरिक उड्डयन विभाग की ली समीक्षा बैठक, कई मत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए गए निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी आज नागरिक उड्डयन विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विभाग के आला अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान चर्चा करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा नागरिक उड्डयन विभाग की भूमिका महाकुम्भ के आयोजन के कारन महत्वपूर्ण होगी, महाकुंभ के लिए पुरे विश्व से धर्म और अध्यात्म इस अद्भुत दृश्य को देखने आने वालों को कोई समस्या नहीं होगी इसके लिए प्रदेश उड्डयन विभाग हर छोटी से छोटी बातों पर गंभीर है इस बैठक में,

नागरिक उड्डयन विभाग के अधिष्ठान संबंधी विषयों यथा स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्तियां और रिक्तियों को भरे जाने संबंधी कार्यवाहियों  की समीक्षा की गई. मंत्री नन्दी ने  विभाग के बदलते स्वरूप तथा आवश्यकताओं के मद्देनजर परिवर्तन पर जोर दिया, कार्मिक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा  कोर्ट में लंबित के  केस आदि  के संबंध में  आवश्यक दिशा निर्देश दिए  गए .

विभाग में पायलटों तथा इंजीनियरों के समय-समय पर ट्रेनिंग में भेजने की आवश्यकता को देखते हुए मंत्री नन्दी ने निर्देश दिया कि  डीजीसीए के द्वारा निर्धारित और कंपलसरी  ट्रेनिंग  की वार्षिक कार्य योजना तैयार कर उस पर शासन का एक साथ अप्रूवल प्राप्त कर लिया जाए ताकि समयाभाव के कारण होने वाली असुविधाओं से बचा जा सके .

उड़ान/आरसीएस स्कीम  के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए मंत्री नन्दी ने निर्देश दिया कि जिन एयरपोर्ट पर राज्य सरकार को कार्य करना है या जो दायित्व राज्य सरकार के निर्धारित किए गए हैं उन पर शीघ्रता से कार्य करते हुए अगस्त – सितंबर तक सभी नए एयरपोर्ट  को तैयार करने का कार्य प्राथमिकता से करने तथा जो एयरपोर्ट ऑपरेशन के लिए तैयार हैं उन पर जून-जुलाई तक आरसीएस उड़ानों को संचालित कराने की व्यवस्था की जाए साथ ही आवश्यक हो तो केंद्र सरकार के अधिकारियों तथा एयरलाइन के अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर कार्य प्राथमिकता से कराया जाए तथा जिन कार्यों को अथवा जिन एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किया जाना है उनके साथ समन्वय स्थापित कर राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए शीघ्रता से कार्य कराने का प्रयास करें

विभिन्न कार्यदायी  संस्थाओं द्वारा जो कार्य कराए जा रहे हैं उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए ससमय कार्य पूर्ण किया जाए .

चित्रकूट एयरपोर्ट पर वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जो  रिपोर्ट केंद्र सरकार को तत्काल भिजवाने एवं कुशीनगर में टर्मिनल बिल्डिंग के रिनोवेशन के लिए कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं.

जेवर एयरपोर्ट की भी समीक्षा की गई और इन प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त हो जाने के बाद जेवर एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण तथा एयरपोर्ट  डेवलपर को चयन करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई तथा आगे की रणनीति भी तैयार की गई

इसके अलावा मंत्री नन्दी ने विभाग के अधीन स्वीकृत पद पर तैनाती की स्थिति, रिक्त पद, उन पदों पर नियुक्ति विषयक कार्यवाही की स्थिति, प्रोन्नति के पदों पर प्रोन्नति की स्थिति, कार्मिकों के विरुद्ध प्रचलित अनुशासनिक कार्यवाही, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की स्थिति, विभाग के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की प्रचलित अनुशासनिक कार्यवाही की स्थिति के विस्तार से चर्चा करके सूचीबद्ध कराया शीघ्र ही चयन प्रक्रिया एवं आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी जायगी।

आर0सी0एस0 स्कीम के अन्तर्गत विमान परिचालन की अद्यावधिक स्थिति पर इस महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री नन्दी ने आर0सी0एस0 प्रथम के अन्तर्गत जो एयरपोर्ट का कार्य ए0ए0आई0 द्वारा दिये गये हैं अथवा विभाग ने दिया है, उसका पूर्ण विवरण लेते हुए आर0सी0एस0 द्वितीय के अन्तर्गत जो एयरपोर्ट बने हैं उनमें क्या 24ग7 फ्लाईट चलाने की सुविधा की समीक्षा की एवं प्रदेश में जितने एयरपोर्ट की स्थापना हो रही है उनके पूर्ण होने की अवधि की अद्यावधिक स्थिति की समीक्षा करते हुए, एयरपोर्टों के निर्माण कार्य से संबंधित सभी योजनाओं की स्थिति, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की अद्यावधिक स्थिति, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की अद्यावधिक स्थिति की समीक्षा की.

हिण्डन एयरपोर्ट की प्रगति, जेवर एयरपोर्ट की स्थापना की प्रगति साथ ही टेक्नोफाइनेंशियल फिजिबिलिटी रिपोर्ट तथा भूमि अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति, जेवर एयरपोर्ट को एन0सी0आर0 व प्रदेश के अन्य जिलों को जोड़ने के सम्बन्ध में ट्रांसपोर्ट के अन्य विकल्प एवं दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट को एक्सप्रेस मेट्रो से जोड़ने के सम्बन्ध में योजना तैयार की गई

इस बैठक में श्री एस पी गोयल, प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन,  श्री एस पी गंगवार, निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग तथा विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button