Latestदेशप्रदेश

समया माई मंदिर पर भक्तों ने शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर माता शीतला का भव्य श्रृंगार कर पूरे भक्ति भाव से पूजन अर्चन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कटघर स्थित समया माई मंदिर पर भक्तों ने आज शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर माता शीतला का भव्य श्रृंगार कर पूरे भक्ति भाव से पूजन अर्चन किया l
सनातन धर्म की मान्यता अनुसार जेठ माह की सप्तमी को माता शीतला का व्रत करने के उपरांत रात्रि को ही पूड़ी और हलवा बनाकर प्रातः पूजन अर्चन के समय उसी पूड़ी हलवे का भोग चढ़ाया जाता है और व्रती महिलाएं उस प्रसाद को ग्रहण कर व्रत का पारण करती है और भक्तों को वही प्रसाद वितरित किया जाता है l इसी कड़ी में आज माता शीतला माता को पूड़ी हलवा मिष्ठान फल चढ़ा कर व्रती महिलाओं ने पूरे मनोयोग से माता शीतला का पूजन अर्चन कर आरोग्य ,धनधान्य और सुख की देवी मां से प्रार्थना की l
पार्षद पवन श्रीवास्तव ने भी पूजन अर्चन बड़े भक्ति भाव और विधि विधान से किया और बताया कि पौराणिक मान्यता अनुसार जेठ मास की अष्टमी को माता शीतला का व्रत करने से गरीबी और दरिद्रता दूर होती है साथ ही साथ धन संपदा की प्राप्ति होती है उन्होंने माता शीतला से कोरोना महामारी को दूर कर सभी भक्तों को स्वस्थ रहने का आशीर्वाद की कामना से प्रार्थना की l आज प्रातः काल सर्वप्रथम कोरोना काल के उपरांत मंदिर परिसर को सैनिटाइज कराया गया तत्पश्चात मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन योगी सत्यम जी महाराज एवं पवन गिरी के आचार्यत्व में संपन्न हुआ l
उक्त अवसर पर पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता विहिप नेता विनोद सोनकर उषा देवी उपासना नीलम अग्रहरी खुशबू तेजस हर्षाली विनीत केसरवानी निखिल केसरवानी अंकित सोनकर ठाकुर अभिमन्यु सिंह सहित आदि भक्त उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button