Latest

वाराणसी ने प्रयागराज को 10-0 से रौंदा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। काशी स्टार वाराणसी ने प्रयागराज पैंथर को 10-0 से हराकर उत्तर प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला फुटबाल संघ प्रयागराज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला फुटबाल लीग में पूरे अंक अर्जित किये। मिर्जापुर और प्रयागराज वॉरियस के बीच खेला गया मुकाबला गोल रहित समाप्त हुआ।

 

राज्य स्तरीय महिला फुटबाल लीग

 

 

सदर बाजार कैंट मैदान पर गुरुवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के दूसरे मैच में वाराणसी की टीम पूरी तरह हावी रही। प्रथम हाफ में ही टीम ने 3-0 से बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में वाराणसी ने सात गोल दागकर 10-0 से विजय पाई। पूजा कुमारी ने चार, नेहा कुमारी ने तीन काजल पटेल ने दो तथा ब्यूटी केसरी ने एक गोल किया। इससे पूर्व मिर्जापुर और प्रयागराज वॉरियर्स का मुकाबला गोल रहित रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं शगुन स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक शाहिद कमाल खान और पूर्व क्रिकेटर नफीस अहमद ने किया। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल एवं सचिव मकबूल अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच में मो. नासिर कमाल, योगेश चंद्र, अजय यादव, जुगल, सतीश कुमार, जितेंद्र, रवि ठाकुर और माधुरी देवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस मौके पर अजीत सिंह, अनीस अहमद, प्रभात सिंह, नरेश कनौजिया, डॉ. अजय पांडेय, फखरुद्दीन, जगमोहन गुप्ता, बैकुंठ नाथ, संजीव राणा, प्रेम भूटानी, सलीमउद्दीन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button