Latest

29 जुआरी गिरफ्तार, 4.60 लाख बरामद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस और एसओजी टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया। 4.60 लाख रुपये बरामद किए। फाफामऊ के गद्दोपुर में पकड़े गए जुआरियों के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया। कीडगंज पुलिस ने क्षेत्र में एक जुए के अड्डे पर छापेमारी की। यहां से 10 लोगों को पकड़ा गया। 35 हजार से अधिक रुपये बरामद किए गए।

इसी प्रकार कर्नलगंज पुलिस ने छह जुआरियों को गिरफ्तार कर 18 हजार रुपये बरामद किए, लेकिन सबसे बड़ा जुआ फाफामऊ के गद्दोपुर गांव में पकड़ा गया। फाफामऊ के एक मकान में जुआ होने की सूचना पर सोरांव पुलिस और एसओजी टीम ने छापा मारकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यहां से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई। चार लाख सात हजार रुपये नकदी, 15 मोबाइल फोन, दो चार पहिया वाहन और दो बाइक भी बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button