माफियाओं की तरह सूदखोरों की संपत्ति पर चलेगा बुल्डोजर: नन्दी

भयमुक्त व्यापार एवं व्यापारी हितों का संरक्षण हमारी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है :– नन्दी
शाहजहांपुर की घटना में आरोपी सूदखोर व अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता आज सूदखोरों द्वारा बनाये गए अनावश्यक दबाव के कारण शाहजहांपुर के व्यापारी अशोक गुप्ता जी के पुत्र श्री अखिलेश गुप्ता जी को पत्नी और मासूम बेटे-बेटी समेत अपना जीवन समाप्त करने का प्राणघातक कदम उठाए जाने की जानकारी होने पर आज उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। मंत्री नन्दी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि घटना के आरोपी और जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह से माफियाओं, बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, उसी तरह व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आरोपियों के अवैध संपत्ति को जब्त करने के साथ ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
मंत्री नन्दी ने कहा की सूदखोरों द्वारा बनाये गए अनावश्यक दबाव के कारण शाहजहांपुर के व्यापारी श्री अशोक गुप्ता जी के पुत्र श्री अखिलेश गुप्ता जी को पत्नी और मासूम बेटे-बेटी समेत अपना जीवन समाप्त करने का प्राणघातक कदम उठाने पर विवश होना पड़ा! यह घटना बेहद हृदयविदारक एवं स्तब्ध कर देने वाली है। नन्दी ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया। मंत्री नन्दी ने परिजनों की बातें सुनी और डीएम और एसएसपी को उनके तत्काल निस्तारण के साथ ही आरोपियों के विरुध्द अविलम्ब कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री नन्दी ने कहा की भयमुक्त व्यापार एवं व्यापारी हितों का संरक्षण हमारी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है! इसकी अवहेलना करने वाले असामाजिक तत्व किसी कीमत पर नहीं बख्शे जायेंगे! मंत्री ने व्यापारियों को तंग करने और परेशान करने वाले सूदखोरों की खैर नहीं की बात कही मंत्री ने डीएम शाहजहांपुर और एसएसपी शाहजहांपुर से मौके पर मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।




