कोरोना से मृत्यु हुए राज्य कर्मचारी और डॉक्टर के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी परेड में स्थित शहीद स्थल पर किया श्रद्धांजलि सभा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद प्रयागराज में भी समस्त विभाग के कर्मचारी परेड में स्थित शहीद स्थल पर इकत्रित होकर कोरोना वैवेश्विक महामारी के कारण शहीद हुए कर्मचारी, अधिकारी, पत्रकार वन्धू, हमारे देश व प्रदेश में नियुक्त सैनिक व जन समुदाय के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विजय श्याम तिवारी का मार्ग दर्शन मिलता रहा। इसमें मुख्य रूप से रजनीश श्रीवास्तव जनपद महामंत्री, गुल्लर सिंह यादव जनपद उपाध्यक्ष, युवराज मिश्रा, ओमनाथ श्रीवास्तव, संतोष राजगोविन्द ,वासुदेव श्रीवास्तव, हरीनाथ मौर्य, ओवनीचन्द, सीताराम, कमलाशंकर, रामखेलावन, दिनेश, शिवकुमार, सुरेन्द्र पाण्डेय, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामजी, कन्हैया लाल शुक्ला, राम अचल सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसका संचालन रजनीश श्रीवास्तव महामंत्री जनपद प्रयागराज ने किया।



