Latest
डाक्टर एके बंसल के सनसनीखेज हत्याकांड के मास्टर माइंड के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीवन ज्योति ग्रुप आफ हास्पिटल के निदेशक व प्रसिद्ध सर्जन डाक्टर एके बंसल के सनसनीखेज हत्याकांड के मास्टर माइंड आलोक सिन्हा, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा, शूटर अशरफ उर्फ अख्तर कटरा, मो. शोएब और अबरार मुल्ला उर्फ अबरार खां के खिलाफ कीडगंज पुलिस ने अब गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है। एफआइआर थानाध्यक्ष कीडगंज मनोज कुमार यादव की तहरीर पर लिखी गई है। इस मुकदमे के बाद जमानत पर छूटे एडमिशन माफिया नोएडा निवासी आलोक सिन्हा की फिर से गिरफ्तारी की जाएगी।वर्तमान समय में यमुनापार के लवायन कला औद्योगिक क्षेत्र निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा फतेहगढ़ जेल, कर्नलगंज का अख्तर कटरा सोनभद्र जेल, प्रतापगढ़ कोतवाली का शूटर मो. शोएब लखनऊ जेल और प्रतापगढ़ आजाद नगर कोतवाली का अबरार मुल्ला नैनी जेल में बंद हैं।




