Latest

पीड़ित पत्रकार के प्रार्थना पत्र को रद्दी की टोकरी में फेंक कर के गौहनिया चौकी इंचार्ज द्वारा जांच कराने की बात कही

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खबर कवरेज के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बारा तहसील अध्यक्ष पिंटू सिंह जारी से गौहनिया पुलिस चौकी के ठीक सामने मारपीट करते हुए दो युवकों ने मोबाइल व शर्ट की जेब में रखे पैसे छीनने वाले दो युवकों को जहां पकड़कर गौहनिया पुलिस चौकी के सुपुर्दगी में किया गया। लेकिन थाना प्रभारी घूरपुर के द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले व जेब में रखे मोबाइल व पैसे छीनने वाले दोनों युवकों को पढ़ने लिखने वाला युवक कहते हुए शांति भंग में चालान किया गया। जबकि घटना गौहनिया पुलिस चौकी के ठीक सामने घटी। वही आए दिन घूरपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं ।
वही पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न में कहीं ना कहीं क्षेत्रीय पुलिस अपने धन लोलुपता को भुनाने में लगी हुई है। जबकि विश्वसनीय सूत्रों से यह पता चला कि गौहनिया के कार्यवाहक चौकी इंचार्ज के द्वारा उक्त दोनों मारपीट व छिनैती करने वाले दोनों युवकों के परिजनों से पैसे लेकर के शांति भंग में चालान किया गया है। वही पीड़ित पत्रकार के प्रार्थना पत्र को रद्दी की टोकरी में फेंक कर के गौहनिया चौकी इंचार्ज के द्वारा जांच कराने की बात कही जा रही है। जबकि घटना के वक्त गौहनिया चौकी के सिपाही प्यारेलाल चौकी पर मौजूद थे। जिनके द्वारा दोनों युवकों पकड़कर के थाने भेजा गया था, पर मारपीट व छिनैती करने वाले दोनों युवकों को घूरपुर थाना प्रभारी के द्वारा पढ़ने वाले शरीफ युवक के रूप में बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button