Latest

स्वर्ण रजत के आभूषणों से दूल्हे के रूप में सजे बाबा भोलेनाथ

(अनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कटघर स्थित सिद्धपीठ बाबा भोलेनाथ के मंदिर में मंदिर के आयोजन समिति के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोनू रजत के आभूषणों से बाबा भोलेनाथ का दूल्हे के स्वरूप में किया गया भव्य श्रृंगार इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को फूलों से एवं विद्युत की आकर्षक लाइटों से भव्य सजाया गया एवं रात्रि 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक पंडित रामलाल शास्त्री जी सहित पांच ब्राह्मणों के द्वारा शिव जागरण का आयोजन किया गया भगवान शिव के इस अद्भुत श्रृंगार का भक्तों के दर्शन हेतु दर्शन के रात्रि 8:00 बजे से मंदिर का दरवाजा खोल दिया गया इस अवसर पर भक्तों ने हर हर महादेव का नारा लगाकर पूरे मंदिर प्रांगण के वातावरण को भक्तिमय कर दिया इसके पूर्व सुबह 7:00 बजे की महाआरती के पश्चात भक्तों के द्वारा भगवान महादेव जी का सर्वप्रथम जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक फूलों से अभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया गया। भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार चंदन त्रिपाठी जी की टीम के द्वारा किया गया।इस अवसर पर आयोजन समिति के राजेश केसरवानी अनिल सिंह राजू सिंह तुषार त्रिपाठी लालकृष्ण आडवाणी शिवम साहू कुलदीप केसरवानी प्रिंस जायसवाल छोटे पाठक राजू जरा शारदा प्रसाद केसरवानी गौरव आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button