नवरात्र की तैयारियां-मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का निर्माण कार्य शुरू

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शारदीय नवरात्र को लेकर जनपद मे तैयारियांे का दौर शुरू हो गया है। नवरात्री के प्रथम दिन से लेकर 9 दिनों तक मां दुर्गा रानी के नव रूपों की पूजा और अराधना उत्सव मनाया जायेगा। नगर मे जगह-जगह पर मां दुर्गा के पूजा पंण्डाल सजाकर मां भगवती की प्रतिमाओं की स्थापना की जायेगी। जहां पर मां भक्त देवी मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन करेगे। पण्डालों मे स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का निर्माण कार्य लगभग अंतिम दौर मे है स्थानीय और बहार से आये कलाकरों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की मिट्टी के जरिए प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। जनपद मे स्थानीय एवं बाहर से आने वाले मूर्तिकार दो तीन महीने पहले प्रतिमाओं का निर्माण कार्य शुरू कर देते है। पहले वह बांस आदि के जरिए देवी मां की प्रतिमताओं की आकृति तैयार करते है उसकें वाद मिट्टी का लेपन देकर उनमे आकार प्रदान किया जाता है। इसके बाद रंगरोगन एवं बस्त्र पहनाकर उन्हे भक्तों के दर्शन योग्य बनाया जाता है। दिन रात मेंहनत करके प्रतिमाओं का स्वरूप ऐसा हो पाता है जिन्हे देखकर लगता है कि यह बोल उठेगी। मूर्तिकारों ने बताया कि पहले की जगह अब प्रतिमाओं के निर्माण कार्य मे काफी परेशानी होने लगी है। मिट्टी लाने मे काफी परेशानी होने लगी है। मिट्टी लाने के लिए भी सरकार की अनुमति लेनी पडती है। तमाम समस्याओं के बाद भी वह प्रतिमाओं के निर्माण कार्य मे जुटे हुए है। इधर भक्त माता रानी के आगमन को लेकर पण्डालों को सजाने तथा उसकी साफ सफाई की व्यवस्था बनाने मे जुटे हुए है।



