बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ गंगा स्नान का महत्व – जगतगुरु विनायका बाबा

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला त्रिवेणी मार्ग पर साकेत धाम के शिविर के व्यवस्थापक और जगतगुरु विनायका बाबा ने बताया की आज बसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ पवित्र नदी में गंगा स्नान का भी महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है । जगतगुरु विनायका बाबा ने कहा बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त होता है ।जिसमें विवाह सगाई और निर्माण जैसे शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किए जाते हैं । कहते हैं कि अगर कुंडली में विद्या बुद्धि का योग नहीं है या शिक्षा में बाधा आ रही है । तो बसंत पंचमी के दिन पूजा करके उसे ठीक किया जा सकता है। जगतगुरु विनायका बाबा ने बताया कि इस साल बसंत पंचमी मंगलवार को है । कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए बसंत पंचमी के दिन ना करें गलतियां । बसंत पंचमी के दिन पीले सफेद वस्त्र पहनने चाहिए काले या लाल वस्त्र ना पहने मां सरस्वती की पूजा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके शुरू करनी चाहिए । बसंत पंचमी के दिन पूजा सूर्योदय के बाद ढाई घंटे में करनी चाहिए । इस दिन पूजा के दौरान मां सरस्वती को पीले सफेद पुष्प जरूर अर्पित करने चाहिए। प्रसाद में मिश्री दही वाला व आदि का प्रयोग करना चाहिए ।


