Latest

छात्राओं ने बेझिझक अपने सवाल किये अपनी जागरूकता का अहसास कराया

    राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत विशेष शिविर का छठा दिन,

    ( अनुराग शुक्ला )
    प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रातः कार्यक्रम आरम्भ हुआ। स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रार्थना, राष्ट्रीय गीत, व्यायाम व श्रमदान कर दिन की शुरुआत की। डॉ वित्रा चौरसिया ने लोकगीत, लोकनृत्य, लक्ष्यगीत का अम्यास कराया। कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में पारों इकाईयों की स्वयंसेविकायें मलिन बस्ती में गई जहां उन्होंने बच्चों और महिलाओं को शिक्षा और स्वच्छता के लिए जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया। प्रथम सत्र में हिन्दुस्तान मिशन शक्ति पर शिविर में संवाद आयोजित किया गया। इसकी मुख्य वक्ता श्रीमती जूही जायसवाल,श्रीमती अन्नपूर्णा निभा एवं ईशा सिंह जी रही। इसमें संवाद में नारी शक्तियों द्वारा स्वयंसेविकाओं को जागरूक किया गया, तो दूसरी तरफ छात्राओं ने बेझिझक अपने सवाल किये अपनी जागरूकता का अहसास कराया और साथ ही संकेत दिया कि आने वाला भविष्य अपने सुनहरे सपनों का नींव रखेगा। कार्यक्रम में आई नारी शक्तियों ने कहा कि आने वाला समय बेटियों का है, बशर्ते वह अपने अधिकार और कौशल की पहचान करे, खुद को समझे
    और जाने कि किस तरह समाज के निर्माण में उनकी भूमिका हो सकती है। दूसरे सत्र में शिविर में एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ का व्याख्यान हुआ। श्रीमती लतिका श्रीवास्तव
    जी एक्यूप्रेशर का प्रशिक्षण देते हुए स्वयंसेविकाओं को अलग-अलग बीमारी से निजात पाने के लिए हाथ की उंगलियों पर प्रेशर देने का तरीका सिखाया। अतिथियों का स्वागत टॉ0 रंजना
    त्रिपाठी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल, संचालन डॉ0 चित्रा चौरसिया व
    संयोजन डॉ शशि कुमारी ने किया।

Related Articles

Back to top button