Latest

नहीं दिखा चाँद-आज तीसवाँ रोज़ा-शुक्रवार को होगी ईद

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चौकी स्थित जामा मस्जिद पर माहे रमज़ान की उन्तिसवीं बुधवार को ईद के चाँद के दीदार नहीं हुए। रोज़ादार अपने घरों की छतों व उँची इमारतों पर ईद के चाँद देखने को जमा रहे।मौसम साफ होने के बाद भी चाँद नज़र नहीं आया।अब शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।ओलमाओं की ओर से चाँद को लेकर लोगों से अपील जारी की गई थी के चाँद की तस्दीक़ होने पर जारी किए गए नम्बरों पर चाँद होने की शहादत सबूत के साथ पेश करें।लेकिन माहे रमज़ान के उन्तिस रोज़े मुकम्मल होने पर ज़्यादातर लोग रोज़ा ईफ्तार के बाद छतों व उँची इमारतों पर चाँद देखने को जमा रहे।हर कोई चाँद देखने को उत्सुक नज़र आया।लेकिन चाँद के दीदार नहीं हुए।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ देश मे कहीं से भी चाँद होने की तसदीक़ नहीं होने पर ब्रहस्पतवार को माहे रमज़ान का तीसवाँ रोज़ा होगा और शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।ओलमाओं ने अहले इसलाम से कोविड गाईड लाईन पर अमल करने की अपील की कहा कोई भी मस्जिदों का रुख न करे जो भी पाँच लोग प्रतिदिन की नमाज़ मे मस्जिदों मे नमाज़ अदा करते रहे हैं वही मस्जिदों मे जाएँ बाक़ी लोग घरों मे ईद की नमाज़ का ऐहतेमाम करें।मास्क लगा कर और सरकारी गाईड लाईन को मानते हुए ही हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं।शासन प्रशासन का सहयोग करें भीड़ से बचने की कोशिश करें।अनावश्यक बाहर न निकलें और ईद पर भी किसी दोस्त अहबाब को घर पर आने की दावत न दें।हम जब कोरोना से जंग जीत लेंगे तो आईन्दा साल खुशियों भरी ईद भी मनाएँगे और अपने दोस्त अहबाब और अपने हिन्दु दोस्तों को सेंवई खिलाने की पुरानी परम्परा को भी ज़ोर शोर से अन्जाम देंगे।

*दस वर्षीय अरहान ने रखा पहला रोज़ा*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीटीबी नगर करैली के ईशान के दस वर्षीय बेटे अरहान ने माहे रमज़ान की उन्तिसवीं को पहला रोज़ा रखा।पिता ईशान व माता गौहर सय्यद ने बेटे की रोज़ेकुशाई के मौक़े पर तरहा तरहा के पकवान बनाए।मग़रिब की अज़ान के बाद अरहान ने रोज़ा खोला तो वालिदैन ने बारगाहे रब्बुल इज़्ज़त मे बेटे के पहला रोज़ा मुकम्मल करने पर शुक्र का सजदा किया।ईशान के दोस्त व अहबाब ने जहाँ बच्चे की हौसला अफज़ाई की वहीं पहला रोज़ा रखने पर अरहान को उपहार भी दिए।

Related Articles

Back to top button