Latest

जगत तारन महिला पी जी कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जगत तारन महिला पी जी कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियम संबंधित कार्यक्रम भली-भांति संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ऑफिस से आए टी0एस0आई0 श्री पवन कुमार पांडेय जी ने यातायात नियम के संबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को बहुत सारी जानकारियां दी और उन्हें यातायात नियम के प्रति जागरूक किया और साथ ही इन स्वयंसेवकों को समाज के और लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मला गुप्ता एवं डॉक्टर अंकिता चतुर्वेदी एवं उनके यूनिट 052 एवं 053 के स्वयंसेवक सेवकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं में डॉ रतन कुमारी वर्मा, डॉ रूपम मिश्रा, डॉ सुकृति, डॉक्टर विजय लक्ष्मी जी भी शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button