Latest

कोरोना: 7919 जांच, महज 12 संक्रमित

प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार। कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से कम हो रहा है। प्रयागराज में 24 घंटे के अंतराल में शुक्रवार को 12 संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि संक्रमित मिले लोगों में कोई भी गंभीर नहीं है। संक्रमितों में से सिर्फ दो मरीज एसआरएन में भर्ती हुए हैं। बाकी मरीजों ने होम आइसोलेशन में रहना ही बेहतर समझा। अधिकांश ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। शुक्रवार को कोई भी मौत संक्रमण के चलते नहीं हुई। दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 30 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगह जांच अभियान चलाया। इस दौरान 7919 लोगों की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button