इलाहाबाद समाचार

हाथी ने बरात में किया हंगामा गुस्से में हाथी ने वाहनों में की तोड़फोड़

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। झूंसी थाना क्षेत्र के मलावा बुजुर्ग के अलमासपुर मजरे में शुक्रवार की रात एक बरात आई थी।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद महावत ने किसी तरह हाथी को किया काबू में

बरात में ठाट-बाट की खातिर हाथी को भी लाया गया था। घराती और बराती पक्ष में खुशी का माहौल था। बरात का भव्‍य स्‍वागत किया गया। अब द्वारचार की रस्‍म अदा होने वाली थी। उसी समय रंग में भंग पड़ गया, बरात में आयी हाथी अचानक बिगड़ गया। हाथी को जब गुस्‍सा आया तो वह इधर-उधर भागने लगा। इससे बरात में भगदड़ मच गई। जिसे जिधर जगह मिली उधर ही भाग निकला। इस दौरान मची भगदड़ में कुछ लोग चोटिल भी हुए। वहीं हाथी ने बरात में काफी नुकसान भी किया। वाहनों में तोड़फोड़ भी की। किसी प्रकार महावत ने उसे नियंत्रण में किया, तब जाकर अफरा-तफरी शां‍त हुई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महावत ने किसी तरह हाथी को काबू में किया। इसके बाद वहां से हाथी को लेकर चला गया। तब जाकर मामला शांत हुआ और इसके बाद बारात द्वार पर लगी और शादी की रस्म पूरी हुई।

Related Articles

Back to top button