Latestइलाहाबाद समाचार

आशा, उम्मीद और जोश के साथ संपन्न हुआ युवा संसद का तृतीय दिवस, समापन समारोह में पहुंचे देश के विभिन्न प्रांतों के शिक्षक

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला)। भारतीयता जीवन की सारी समस्याओं का समाधान है हमारा दृष्टिकोण भारतीय होना चाहिए। इससे समस्याओं की तस्बीर स्पष्ट दिखती है, और दिखती है समस्याओं में खुद की भूमिका भी और तब कितना आसान हो जाता है खुद को बदलना। समस्या से मुक्त होना। यह विचार गंगा सेना के संस्थापक योग गुरु स्वामी आनंद गिरि महराज ने गंगा सेना शिविर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद के समापन समारोह में बतौर युवा संसद के अध्यक्ष व्यक्त किये।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईजी प्रयागराज के.पी. सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति का नितंत्रण इस विश्व मे सर्वोत्तम है अगर उस व्यक्ति में इतनी क्षमता हो कि वह किसी चीज का नियंत्रण स्वतः कर सके। उन्होंने भावी सांसदों को अच्छे व्यक्तित्व के साथ देश के प्रगति में सहायता करने की बात कही। जे.एन.यू. से आये विकास घोष ने कहा कि यह युवा संसद लोगों की आँख खोलने वाली युवा संसद साबित हुई।

जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा

युवा संसद के तृतीय दिवस में समापन सत्र के पूर्व चले सत्र में सांसदों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पारित करने हेतु बहस किया और अपनी अपनी बात रखी। अंत मे जनसंख्या नियंत्रण कानून भारी बहुमत से पारित किया गया। इस अवसर पर संसद में सहभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पंजाब, लुधियाना, दिल्ली, चंडीगढ़, जौनपुर, बांदा, वाराणसी, मिर्जापुर से आये अतिथि शिक्षकों का स्वर्ण भारत परिवार के पीयूष पंडित द्वारा सम्मान किया गया।

युवा संसद के तृतीय दिवस के स्पीकर संतोष पांडेय रहे। मंच का संचालन युवा साहित्यकार शरद कुमार मिश्र एवं एबीवीपी के प्रदेश मंत्री निर्भय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लॉरेल्स इंटरनेशनल स्कूल डॉ अरुण प्रकाश, ऑस्ट्रेलिया से आये पंडित देवेंद्र शर्मा, शिक्षक शोभना शर्मा, मृदुला प्रकाश, शिवानी सिंह, प्रिया मौर्या, फूल चंद्र दुबे, विक्रांत आनंद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button