देश
ग्राम सभा मानपुर में लोगो ने टीकाकरण कराया,कुल 90 टीके लगे

जसरा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ग्राम सभा मानपुर में कोविड-१९ टीकाकरण का कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें गाँव के लोगो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और टीका लगवाया । ग्राम सभा मानपुर के लोगो ने सभ्यता और शांति का परिचय देते हुए टीकाकरण कराया । गाँव मे कुल 90 टीके लगे । मानपुर गाँव क्षेत्र में एक सभ्रांत गाँव माना जाता है । गाँव के लोगो ने जसरा ब्लाक से आई टीम का धन्यवाद किया । जिसमें विशेष रूप से ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर पाल , समाजसेवी महराज सिंह सुनील सिंह( शिक्षामित्र),जनार्दन सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गौरव सिंह(खुशबू) और जय प्रताप सिंह ने सहयोग और व्यवस्था किया। और वैक्सिनेशन करने आई टीम का सहयोग विशेष रूप से आशा संगिनी प्रेमलता सिंह,आशा , आंगनबाड़ी का सहयोग रहा ।



