Latest

टीजीटी-पीजीटी 2021 भर्ती की चयन की तारीखें तय

*बोर्ड की बैठक में लगी मुहर, शीर्ष कोर्ट को सौंपी गई समय सारिणी*

*प्रधानाचार्य भर्ती पर भी किया गया मंथन*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एडेड माध्यमिक कालेजों की टीजीटी-पीजीटी 2021 भर्ती की चयन की तारीखें तय हो गई हैं। उन पर बोर्ड ने मुहर भी लगा दी है लेकिन, तारीखें सार्वजनिक नहीं की गई हैं। इसीलिए मंगलवार को देर रात तक वेबसाइट पर सिर्फ समायोजन सूची ही दिखी। चयन बोर्ड आगे तय तारीखों को एक-एक करके जारी कर सकता है। उत्‍तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र ने टीजीटी पीजीटी 2021 का चयन शीर्ष कोर्ट के निर्देश पर करा रहा है। कोर्ट ने चयन बोर्ड को जुलाई तक चयन पूरा करने का निर्देश दिया था लेकिन, चयन बोर्ड 20 मई तक 15508 पदों के लिए आनलाइन आवेदन ही ले सका है। बोर्ड ने लिखित परीक्षा और पीजीटी का साक्षात्कार सहित अन्य अहम तारीखें कर ली हैं और बाकायदे समय सारिणी कोर्ट को सौंपी जा रही है। उस पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। अभ्यर्थियों का चयन सात से आठ माह में पूरा होने की उम्मीद है। परीक्षा व परिणाम की संभावित तारीखें चयन बोर्ड ने वेबसाइट पर नहीं डाला है। उधर, चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर ने बताया कि चयन बोर्ड की बैठक में 2016 के समायोजन सूची पर मुहर लगी है, वहीं 2021 की परीक्षा तारीखों के साथ ही 2013 व 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती पर मंथन हुआ है। चयन बोर्ड ने 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार शुरू कराने के लिए तैयारी कर रहा है। इस संबंध में निर्देश भी दिए गए हैं। माना जा रहा है कि चार से पांच माह में साक्षात्कार शुरू कराकर परिणाम दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button