Latest

राहुल गांधी का जन्म दिन कोरोना प्रभावितों एवं अनाथ बच्चों के बीच मनाया कांग्रेसजनों ने

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कांग्रेसजनों ने पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन अनाथ बच्चों एवं कोरोना प्रभावितों के बीच मनाया । पार्टीजनों ने कटघर स्थित बिंद्रा प्रसाद अनाथ आश्रम में बच्चों को उपहार प्रदान किये । कोविड-19 की भयावहता में मदद के लिए लोगों में मास्क और सेनिटाइजर वितरित कर तीसरी लहर के प्रति सचेत भी किय। कांग्रेसजनों ने दीर्घायु की कामना करते कहा कि सादगी के प्रतीक राहुल दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों में शुमार है जिनसे देश को बहुत उम्मीदें हैं । उन्होंने सदैव उच्च मानदंडों पर आधारित राजनीति की है । झूठ और घृणा के विपरीत वे सच्चाई की विचारधारा में भरोसा रखते हैं । कांग्रेसजनों ने उनके समर्पण भाव एवं कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि वे परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हैं जिनमें पिता राजीव गांधी की छवि दिखती है । यह भी कहा कि अनुभव बढ़ने के साथ उनके व्यक्तितव में भी निखार आया है । पूर्व महापौर चौ0 जितेन्द्र नाथ सिंह, प्रभारी सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, हरकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, प्रदीप द्विवेदी, मो0 असलम, राजेश राकेश, सुशील तिवारी, जितेन्द्र राय, सिबतैन बब्लू ,अमित परमार आदि थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेसअध्यक्ष के नफ़ीस अनवर ने किया । पूर्व प्रदेश महासचिव फुज़ैल हाशमी संयोजक रहे।

Related Articles

Back to top button