देश

नशे के साम्राज्य को खत्म करना है। नशे के सौदागरों सावधान हो जाओ- सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआईजी

सब लोगों को मिलकर एक स्वस्थ समाज की स्थापना करनी है। के पी सिंह आईजी, अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर शनिवार को पुलिस ने शहर में नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर शनिवार को पुलिस ने शहर में नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा और बालसन चौराहे पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने विभिन्न संगठनों और व्यापार मंडल के सहयोग से लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि नई पीढ़ी को नशे से बचाना है। अगर कोई नशे के धंधे में संलिप्त है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष चौराहे पर आईजी केपी सिंह और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान डीएम संजय खत्री भी मौजूद रहे। इसी क्रम में बालसन चौराहे पर नशे के खिलाफ चले हस्ताक्षर अभियान में एडीजी प्रेम प्रकाश भी शामिल हुए। आईजी ने हस्ताक्षर अभियान में लिखा कि सेफ लाइफ। आईजी के बाद अन्य लोगों ने भी अपनी भावनाएं प्रकट की। इस अवसर पर डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि सब लोगों को मिलकर एक स्वस्थ समाज की स्थापना करनी है। नशे के साम्राज्य को खत्म करना है। नशे के सौदागरों के बारे में अगर किसी को कोई जानकारी मिलती है तो वह ई मुखबिर या सीधे पुलिस अफसरों को कॉल करके, मैसेज करके, ट्वीट करके इसकी जानकारी दे सकता है। अवैध रूप से धन अर्जित करने वाले नशे के कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन पर गैंगस्टर भी लगेगा उनकी संपत्ति पुलिस कुर्क करेगी।

Related Articles

Back to top button