मध्यप्रदेश से संगम दर्शन करने पहुंचा 32 बुजुर्ग यात्रियों का जत्था
गरीब बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा योजना के तहत प्रयागराज पहुंचे बुजुर्ग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थाटन के उद्देश्य से रविवार को मध्य प्रदेश से 32 बुजुर्ग श्रद्धालुओं का जत्था भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट इन श्रद्धालुओं को लेकर संगम नगरी पहुंचा। प्रयागराज में संगम की यात्रा बस के द्वारा सभी श्रद्धालु शाम को संगम दर्शन व स्नान किया। बता दें सभी बुजुर्गों को मध्य प्रदेश सरकार अपने खर्च पर इनको तीर्थाटन करा रही है।
प्रयागराज एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा योजना शुरू की है। 2012 में शुरू हुई इस योजना के तहत बुजुर्ग यात्रियों को सरकार अपने खर्च पर तीर्थाटन कराती है। उसी क्रम में पहली बार वायुयान के जरिए श्रद्धालुओं को प्रयागराज तीर्थाटन के लिए लाया गया है। मध्य प्रदेश से तीर्थाटन के लिए पहुंचे 32 श्रद्धालुओं के जत्थे का प्रयागराज एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। फूल माला पहनाकर यात्रियों को शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दी गई।
आईआरसीटीसी द्वारा पहले से ही होटल जाने के लिए बस का इंतजाम
एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा विशेष रूप से उनके स्वागत की तैयारी की गई थी। जैसे ही श्रद्धालु हवाई जहाज से उतरकर टर्मिनल पहुंचे उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर आईआरसीटीसी द्वारा पहले से ही होटल जाने के लिए बस का इंतजाम किया गया था। श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट से बस में बैठाया गया और बस सीधे होटल पहुंची। जहां कुछ घंटे विश्राम के बाद तीर्थ यात्रा करने आए श्रद्धालु सबसे पहले संगम पहुंचे। यहां वीआईपी घाट पर पूजा-पाठ किया। संगम में स्नान के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन किया। इसके अलावा श्रद्धालुओं को अन्य धार्मिक स्थलों पर भी ले जाया जाएगा। श्रृंगवेरपुर धाम को भी यात्रा में शामिल किया गया है।



