भाजपा के दिव्यांग कार्यकर्ता कि बहन को उसके ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए किया प्रताड़ित

अल्लापुर थाना जार्जटाउन कि घटना
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी भाजपा कार्यकर्ता सन्तप्रसाद कि बहन सोनी कि शादी सौरभ वर्मा पुत्र मुन्ना लाल निवासी पुरा दलेल का पुरा अल्लापुर थाना जार्जटाउन प्रयागराज मे 25 नवंबर 2020 को हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद पिड़िता के उपर ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये मायके वालों से मांगने का दवाव बनाना सुरू कर दिया। कयी बार मारा पीटा तथा मट्टी का तेल डालकर जलाने कि कोशिश किया । इस लिए पीड़िता मायके मे ही आकर एक महीने तक रही। बीते 27 जून कि शाम को का पति सौरभ वर्मा और ननिया सास मुन्नी देवी पिड़िता के मायके से सह सम्मान विदाई करा कर ले गए। तभी 28 जून को दोपहर पिडिता के देवर गौरव वर्मा (पी ए सी लखनऊ में तैनात) व ननद नीतु वर्मा का फोन आया उन्होंने कहा अगर पांच लाख रुपए नहीं लाई तो मार कर भगा दो तभी पति सौरभ वर्मा व सास विनीता देवी ,ससुर मुन्ना लाल व ननिया सास मुन्नी देवी ने पिड़िता को बहोत मारा जब मन नहीं भरा तो वह कुछ उपर से सीढी़ से धक्का दे दिया जो कि पिड़िता चार माह के गर्भ के थी। पेट में चोट लगने कि वजह से गर्भ नष्ट हो गया । पिडिता व पिड़िता का परिवार तथा दिव्यांग भाई सन्तप्रसाद तीन दिनों तक थाना जार्जटाउन का चक्कर काटे तब जाकर तहरीर दर्ज किया गया। पिड़िता बीते चार दिनों से स्पताल मे भर्ती है।पिड़िता के पिता रामचन्द्र ठेला चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे जो अब बीमार चल रहे हैं। तथा भाई सन्तप्रसाद दिव्यांग ही है ऐसे में कहां से पांच लाख रुपए देते। अभी भी हमारे समाज में दहेज के लोभी भेड़िए छिपे हुए हैं।जरूरत है हमें और आपको आगे आने कि समाज को स्वछ बनाने कि।



