नन्दी सेवा संस्थान ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर दिए 50-50 हजार रुपए के चेक

मंत्री नन्दी ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के घर जाकर की थी आर्थिक मदद का किया था वादा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नैनी एरिया में कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख साझा किया था।
पार्टी के कर्मठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ता स्व. राजेश पांडेय की पत्नी और श्रीमती विद्या सिंह को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की थी। जिसके सापेक्ष आज नन्दी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नैनी निवासी स्वर्गीय राजेश पांडेय जी के घर जाकर उनकी पत्नी रेनू पांडे को और श्रीमती विद्या सिंह जी को 50 – 50 हजार रूपये का चेक दिया। मंत्री नन्दी ने गुरुवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान हर संभव मदद किए जाने का वादा किया था।
कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिजनों को नन्दी सेवा संस्थान की तरफ से मंडल महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा जी, कार्यकारी अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव जी महिला मोर्चा, सुधा तिवारी जी महिला मोर्चा मंत्री नैनी मंडल, मनोज गुप्ता जी, लल्लू लाल गुप्ता “सौरभ”., मयंक शर्मा जी ने 50 -50 हजार रुपए का चेक दिया।


