Latest

इस बार 20 नहीं 23 ब्‍लाक प्रमुख चुने जाएंगे

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुख पद को लेकर सरगर्मी बढऩे लगी है। दावेदार जहां अपनी उम्मीदवारी पक्की करने में लगे हैं वहीं संगठन के स्तर पर भी मंथन तेज हो गया है। प्रयागराज में इस बार 20 की जगह 23 ब्लाक प्रमुख चुने जाने हैं। क्योंकि पिछले वर्ष यहां भगवतपुर, श्रृंगवेरपुर एवं सहसों ब्लाक का गठन हुआ। इस वजह से ब्लाकों की संख्या 23 हो गई है।
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि एक दो दिन में सभी विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो सकती है। हालांकि स्थानीय स्तर पर नाम सुझाए जाएंगे लेकिन अंतिम निर्णय प्रदेश स्तरीय कमेटी करेगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए जिला स्तर पर कोर कमेटी भी बनाई गई है। वही सभी नामों पर मंथन कर रही है। इसमें क्षेत्रीय स्तर पर जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के चयन में भी प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के पुत्र और बहू में से किसी एक को ब्लाक प्रमुख पद पर प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button