Latest

सोहनलाल श्रीमाली( सोहन जी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाद अब भारतीय जनता पार्टी में

(सुमित पांडेय) मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी सोहनलाल श्रीमाली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली! उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव है! इसलिए सत प्रतिशत चुनाव में सफलता मिले इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने मातृ संगठन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण का निर्देश दिया! सोहन जी लगभग 35 वर्ष से अधिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्व में रहते हुए संगठन को गति प्रदान करने में अपनी उर्जा को लगाया! एक साफ-सुथरी छवि के रूप में सोहन जी के पहचान है, अपने देश में अगर सबसे बदनाम कोई चीज है तो वह राजनीतिक है , लेकिन संघ ने एक रणनीति के तहत ईमानदार चरित्रवान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में दाखिल कर देश समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है! मध्यम परिवार के सोहन जी है, काशी प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी बड़ी ईमानदारी के साथ निष्ठा के साथ छोटे बड़े कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने वाले, सोहन जी अब भारतीय जनता पार्टी की के माध्यम से राजनीतिक पटल पर आज आ खड़े हुए! देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी समय में संघ के प्रचारक रहे हैं, आज दुनिया में उनके जैसा लोकप्रिय जनसेवक नहीं है!! राजनीतिक शुद्धिकरण के परिपेक्ष में सोहन जी की साफ-सुथरी छवि मँझवा विधानसभा से आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय रथ पर एक गिनती सोहन जी की भी रहेगी!! सैकड़ों गाड़ी के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ जाकर बड़ी सादगी से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।

Related Articles

Back to top button