Latest

मध्यवायु कमान मुख्यालय में 89वें वायुसेना दिवस का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुख्यालय मध्य वायु कमान बमरौली में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना की 89वीं वर्षगांठ पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस स्मरणोत्सव पर एयर मार्शल आर जे डकवर्थ एवीएसएम वीएसएम वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान ने आज मध्य वायु कमान युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करके राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, वायु सेना प्रमुख से प्राप्त संदेश पढ़े गये। आयोजित हॉलोस्क्वेयर परेड में एयर अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान ने सभी वायु सेना कार्मिकों तथा असैनिक कार्मिकों को निष्ठा की शपथ दिलाई। अपने संदेश में एयर अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने पूर्व सैनिकों, सेवारत कार्मिकों तथा उनके परिवार वालों को हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
उन्होंने भारतीय वायु सेना के कार्यों और संक्रियात्मक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए वायु सेना कार्मिकों के अथक प्रयासों की सराहना की। भारतीय वायु सेना की संक्रियात्मक तैयारी हेतु महत्वपूर्ण कारकों के रुप में इन्होंने एयरोस्पेस सेफ्टी, भौतिक सुरक्षा तथा अनुशासन पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी कार्मिकों को सतर्क रहने तथा भू-राजनैतिक वातावरण में तेजी से विकसित होने वाली परिवर्तनशील स्थितियों से निपटने हेतु उच्च स्तरीय तैयारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया।

Related Articles

Back to top button