Latest

गंगा दशहरा पर प्रयागराज संगम पर श्रद्धाल ने लगाई डुबकी

स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गंगा मइया के पृथ्वी पर अवतरण पर्व ‘गंगा दशहरा’ की पुण्य बेला में डुबकी लगाकर हर कोई पाप, रोग-शोक से मुक्ति पाने की संकल्पना साकार करने को आतुर है। भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर संन्यासी, नर-नारी व बच्चे गंगा मइया के आंचल में पनाह लेकर खुद को सौभाग्यशाली होने की अनुभूति कर रहे हैं। जेष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि रविवार की भोर से गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। संगम के अलावा गंगा के रामघाट, अक्षयवट घाट, दारागंज, सलोरी, फाफामऊ स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। मिथुन राशि में सूर्य व शुक्र तथा वृष राशि में बुध व राहु ग्रह के संचरण, चित्रा नक्षत्र, परिघ योग में पड़े गंगा दशहरा को लेकर श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह है। गंगा में स्नान करने से पहले अपनी गलतियों का प्रायश्चित कर रहे हैं। प्रायश्चित के बाद भविष्य में गलत कार्य न करने का संकल्प लेकर डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के बाद तीर्थ पुरोहितों के निर्देशानुसार पूजन कर जल भरा घड़ा, छाता, मिष्ठान, फल, तिल आदि का दान करके आशीर्वाद ले रहे हैं। स्नान-दान का सिलसिला शाम तक चलता रहा।

Related Articles

Back to top button