Latest

रामानुज नगर में भूमि का पूजन रामानुज नगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी रामेश्वराचार्य ने किया

(अनुराग शुक्ला/अनंत पाण्डेय)
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेला के लिए मेला प्रशासन ने आचार्य बाड़ा के संतों को भूमि का आवंटन कर दिया है। शनिवार को भूमि आवंटन के बाद आज रविवार की दोपहर आचार्य बाड़ा के संत मेला क्षेत्र में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया ।

श्री रामानुज नगर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष स्वामी घनश्यामाचार्य ने कहा कि भूमि पूजन के बाद ही संतों को जमीन दी जाएगी।

उसके बाद आचार्य बाड़ा की संस्थाओं को जमीन का आवंटन किया जाएगा। भूमि पूजन में आचार्य बाड़ा के सभी प्रमुख संत मौजूद थे। आचार्य बाड़ा के दो गुटों के बीच सहमति बनने के बाद भूमि आवंटित आचार्य बाड़ा के दो गुटों के बीच सहमति बनने के बाद शनिवार को माघ मेला प्रशासन ने 90 बीघा नाप कर दे दी। इस जमीन को तमाम संतो के बीच बांटना है।

इसका बंटवारा संत आपस में ही कर लेंगे। मेला प्रशासन से जमीन मिलने के बाद श्री रामानुज नगर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष स्वामी घनश्यामाचार्य ने कहा कि भूमि पूजन के बाद ही संतों को जमीन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर रामानुज नगर में भूमि का पूजन किया गया। भूमि का पूजन श्री रामानुज नगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी रामेश्वराचार्य ने किया।

Related Articles

Back to top button