Latest

इलाहाबाद सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर हुआ शांति हवन

इलाहाबाद सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर हुआ शांति हवन, आवास पर पहुंच कर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, सुनील बंसल सहित भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी जी की पौत्री किया जोशी के आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ एवं हवन किया गया। शांति पाठ में सांसद के बड़े भाई उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, शेखर बहुगुणा, सुधा बहुगुणा, विनीता बहुगुणा, पूरन चंद्र जोशी, मयंक जोशी, रिचा जोशी, डॉ सुरेश द्विवेदी, विधायक साकेत बहुगुणा, सौरभ बहुगुणा, राघव द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता शशि नंदन, रोहित नंदन, आशीष जोशी, निखिल बहुगुणा सम्मिलित हुए। हवन के पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जमुना पार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद गुप्ता, विभूति नारायण सिंह, आदि नेताओं ने आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और सांसद प्रोफेसर जोशी को ढांढस बंधाया। प्रातः भारत के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने सांसद प्रोफेसर जोशी को दूरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त किया‌। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी, पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई, एमएलसी कांति सिंह आदि ने भी दूरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त किया। सांसद प्रोफेसर जोशी के आवास पर दिन भर विभिन्न दलों के नेता एवं समाजसेवी संस्थाओं के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचते रहे सांसद के आवास पर शोक व्यक्त करने आए प्रमुख लोगों में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता, सांसद आर के सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह, विधायक सुरेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, पूर्व मंत्री लल्लन राय, विधायक उज्जवल रमण सिंह, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, यूनाइटेड ग्रुप के निदेशक जगदीश गुलाटी, केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह, आरएलडी दुबे, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निसार, सांसद विनोद सोनकर के भाई संतोष सोनकर, राजेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा यमुनापार आकांक्षा सोनकर, बाबा तिवारी, अमरेश तिवारी मेजा, राज्य महिला आयोग सदस्य उषा रानी, विजय बहादुर सिंह, रतन दीक्षित, सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग डायरेक्टर सुब्रत राय सहारा का शोक संवेदना पत्र लेकर पहुंचे राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे, इलाहाबाद प्रेस रिपोर्टर्स क्लब के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष कोणहार गोविंद मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप त्रिपाठी, परवेज अख्तर अंसारी, पार्षद मुमताज अंसारी, दिनेश पांडेय, हरिश चंद पाठक, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, देवी पांडेय, हरिकेश त्रिपाठी, विजय द्विवेदी, तपस्वी तिवारी, स्वप्निल द्विवेदी, क्षमा दूबे, निशा शुक्ला, बृजेश पांडेय, भाजपा उपाध्यक्ष जमुना पार राजेश शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, विजय मिश्रा एडवोकेट, शिवशान्त दीक्षित, सुशील मिश्रा एडवोकेट, संत प्रसाद पांडेय, डा शशीकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला, विजय पुरस्वानी, मनु कक्कड़, मानस शर्मा आदि सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button