Pryagraj Corona Update: कोरोना मरीजों में 10 का इजाफा दो की गई जान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
मंगलवार को जहां एसएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई वहीं दो संक्रमित मरीजों ने एसआरएन के एल-3 अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मरने वाले दोनों मरीज वेंटिलेटर पर थे। मृतकों में मालवीयनगर निवासी एक अधेड़ और कौशाम्बी के गांधीनगर निवासी बुजुर्ग शामिल है।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि एसआरएन के गाइनी विभाग में तैनात 35 वर्षीय महिला सफाईकर्मी में संक्रमण की पुष्टिï हुई है।
यह मु_ïीगंज में रहती है। मामला सामने आने के बाद एसआरएन के गाइनी विभाग को सील कर दिया गया है। इसके अलावा फाफामऊ के चकिया बहमलपुर का 55 वर्षीय अधेड़ एवं उसका 19 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए।
मालवीयनगर निवासी एसआरएन में भर्ती 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मीरगंज की 25 वर्षीय महिला और मालवीयनगर के 57 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
पुलिस लाइन निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी संक्रमित आई है। अब तक जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 286 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 206 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 72 मरीजों का इलाज चल रहा है।



