विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत माघ मेला शिविर का उद्घाटन

काशी प्रांत में 14,15,16 जनवरी को बाल संस्कार के कार्यक्रम
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत माघ मेला शिविर का उद्घाटन परेड ग्राउंड में हुआ। जिसमें सुबह भूमि पूजन विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की उपस्थिति में वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न हुआ साथ ही आज से दो दिवसीय काशी प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक शिविर में प्रारंभ हुई प्रथम सत्र में चंपत राय ने कहा कि अभी गुजरात जूनागढ़ में राष्ट्रीय बैठक संपन्न हुई जिसमें धर्मान्तरित जनजातियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची से हटाने का संवैधानिक संशोधन केंद्र सरकार को करना चाहिए। आने वाली पीढ़ी संस्कार युक्त इसके लिए बाल संस्कार के केंद्र चलाने की जरूरत है इसलिए काशी प्रांत में 14,15,16 जनवरी को बाल संस्कार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे, बैठक में 19 जिलों के 200 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित हैं प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने मेले में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, अजय गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, रविंद्र मोहन गोयल, विनोद अग्रवाल, दिवाकर त्रिपाठी, महेंद्र मौर्य, सतेंद्र मणि शुक्ला, लालमणि तिवारी, अमित पाठक, मोहनलाल, सुनील सिंह, कमला मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


