Latest

एसबीआई के एटीएम में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई

*एटीएम में आग लगने से उसमें मौजूद लाखों रुपये का भी नुकसान हुआ*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गोलपार्क स्थित एसबीआई के एटीएम में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग की लपटों से दो एटीएम जलने लगे। एटीएम में आग लगने से उसमें मौजूद लाखों रुपये का भी नुकसान हुआ है। बैंक के अधिकारी अभी एटीएम में मौजूद कैश का आकलन करने में जुटे हैं। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
हालांकि आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी और बिल्डिंग में ही पेंट का गोदाम भी है। लेकिन आग पेंट के गोदाम तक पहुंचती इसके पहले फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बिल्डिंग के उपरी हिस्से में अपार्टमेंट बने हैं, जिनमें कई परिवार भी रहते हैं। समय रहते अपार्टमेंट खाली करा लिया गया। सभी लोगों को बाहर निकलवा लिया गया। हादसे के वक्त गार्ड रोहित त्रिपाठी ड्यूटी पर मौजूद था। उसके मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। हादसे के बाद एसबीआई के जनरल मैनेजर एस के भारतीय और ब्रांच मैनेजर सतेंद्र कुमार उत्तम भी मौके पर पहुंचे। वहीं एसबीआई के डीजीएम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है। चीफ फायर अफसर आरके पांडेय ने बताया कि एटीएम के अंदर आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button