प्रदेश

उत्तरप्रदेश में जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों का घोटाला

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद और नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस गिरजाघर के पास उत्तर प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, जिसमे कहा जा रहा है कि इससे बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे, इसी लिए उत्तर प्रदेश शासन ने अपने अस्पतालों को तैयार करने के लिए उपकरणों की खरीदारी की ।जिला अध्यक्ष ने आगे कहा लेकिन उत्तरप्रदेश में इन तैयारियों की आड़ में एक बड़े घोटाले को अंजाम दे दिया गया है, जिसके दस्तावेज चीख चीख कर ये बताते हैं, कि इसमे शीर्ष स्तर के अधिकारी सीधे तौर पर शामिल है। आम आदमी पार्टी प्रयागराज की जिला प्रभारी विवेक सिंह ने कहा यूपी में बच्चों के वेंटिलेटर सहित तमाम अन्य जीवनरक्षक उपकरण खरीदे जा रहे हैं। लेकिन प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी एक अजीबोगरीब आदेश में इनकी खरीद के लिए टेंडर या बिडिंग की बाध्यता खत्म करके चहेती कम्पनियों से खरीद का इशारा किया गया है । इस आदेश के जरिये इन उपकरणों को बाजार से अत्यधिक ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है । आम आदमी पार्टी के पास मौजूद कागज़ात ये बता रहे हैं कि एक ब्लैकलिस्टेड कम्पनी से जो वेंटीलेटर यहां 17 लाख से 22 लाख तक के खरीदे जा रहे हैं, उसी मॉडल के वेंटिलेटर को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 11लाख में खरीद रही है, यानि कि स्पष्ट रूप से बच्चों की जान बचाने के उपकरणों की खरीद में शर्मनाक घोटाला किया जा रहा है ।
आप प्रयागराज की महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा मैं मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचना चाहती हूं और सरकार से निम्न मांगे करती हूं।
1) लाखों लोगों के जान गंवा देने के बाद भी अगली लहर से निपटने की तैयारियों में घोटाले करने वाले अधिकारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करवाने का आदेश करें ।
2) इस पूरे प्रकरण को सीबीआई की जांच के हवाले करें, जिससे जनता में ये संदेश जाये कि बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले लोग कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते ।
3) कोरोना महामारी से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को विशेषज्ञों और ईमानदार अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम के हवाले किया जाए जिसकी एक एक गतिविधि की मॉनिटरिंग हो ।
जिला कार्यवाहक महासचिव मोहम्मद नसीम और जिला नगर महासचिव सर्वेश यादव ने कहा की। आम आदमी पार्टी इस मामले को यूं ही नहीं जाने देगी, बच्चों की जान से खिलवाड़ को कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर सकता । यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन के जरिये घोटालेबाजों को बेनकाब करेगी और इस फर्जीवाड़े को नहीं होने देगी ।
प्रदर्शन में शामिल होने वाले साथी के नाम दक्षिण विधानसभा के अध्यक्ष इशराक हासमी, प्रदेश महिला महासचिव सुल्ताना हनीफ, महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, महिला जिला महासचिव अभिलाषा कौशल, दक्षिणी विधानसभा महासचिव दीपक केसरवानी, इंतेखाब हैदर,जाहिर अब्बास,रमाकांत कश्यप, यूथ विंग के प्रदेश सचिव चक्रधारी तिवारी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा नगर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पल्लवी मालवीय,रवेंद्र पांडे,आदि साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button