चौखंडी कीडगंज की सड़को पर नही जल रही पिछले दो महीने से स्ट्रीट लाइट

सड़कों व गलियों में छाया रहता है अंधेरा
( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के तीर्थ पुरोहितों का इलाका चौखंडी कीडगंज में इन दिनों सड़क की स्ट्रीट लाइट पिछले दो महीने से नहीं जल रही है। जिसकी वजह से सड़कों व गलियों में अंधेरा छाया रहता है। आए दिन आने जाने वाली पैदल राहगीर खराब सड़कों की वजह से दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं । स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कई बार शिकायत की। वही दो महीने बीत जाने के बाद भी सड़कों की लाइट आज तक नहीं जल पायी। यहां के स्थानीय पार्षद से बार-बार कहने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला। जिससे युवा प्रयागवाल सभा ने कहा जल्द ही नगर निगम नगर स्ट्रीट लाइट नहीं जलाता उसके लिए नगर निगम में आंदोलन करने को लोग मजबूर हो जाएंगे। अतः नगर प्रशासन जिला प्रशासन से मांग किया है ।अतिशीघ्र चौखंडी कीडगंज क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट जलाई जाए।


