Latest
नगर विकास मंत्री ने सरकिट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
इलाहाबाद। नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी द्वारा आज सरकिट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में महापौर श्री अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं नगर आयुक्त हरिकेश चैरसिया के साथ विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।
निर्माण एवं विकास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मा0 मंत्री जी द्वारा पेयजल, सड़कों की स्थिति तथा सफाई कर्मिंयों की संख्या उपस्थिति तथा साफ- सफाई की स्थिति और सफाई कर्मिंयों की पेमेन्ट की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली तथा यह कहा कि हर हाल में सफाई-कर्मिंयों का वेतन का भुगतान समय पर किया जाये। मा0 मंत्री ने नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति की रिपोर्ट अधिकारियों से ली। नगर निगम के अधिकारियों ने मा0 मंत्री जी को बताया कि शहर को साफ-सुथरा एवं कचरे से मुक्त रखने का कार्य एक प्राइवेट एजेंसी हरी-भरी के माध्यम से कराया जा रहा है। इलाहाबाद जनपद में कुल 80 वार्ड है जिसमें डोर-टू-डोर कलेक्शन कराने का कार्य चल रहा है और परिणाम पहले से बेहतर है।
मा0 मंत्री जी द्वारा स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रगति के बारे में जाना तथा नगर आयुक्त पर नराजगी जताते हुए कहा कि जन प्रतिनिधियों से सलाह लेकर कार्य करे। 24 प्रोजेक्ट चिन्हित किये गये है, जिस पर कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। मा0 मंत्री ने आवारा पशुओं के लिए क्या कार्यवाही चल रही है का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ओ0डी0एफ0 की स्थिति, अमृत योजना की स्थिति में पेयजल, सिवर, पार्कों आदि की जानकारी ली तथा कड़े शब्दों में निर्देशित भी किया कि कार्यों को समय से पहले पूरा करा लिये ंजाये, उसमें कोई भी कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा मा0 मंत्री जी ने बताया कि स्मार्ट सिटी और कुम्भ के कार्यों को और तेजी ला कर पूरा करे।



