अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से प्रयागराज के कलाकारों में मायूसी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में निधन होने से प्रयागराज में उनके चाहने वालों की भी आंखे नम हो गई है।बुधवार को उनके निधन की ख़बर सुनते ही शहर की नाट्य संस्था बुनियाद फाउंडेशन की ओर से सोहबतियाबाग स्थित एक सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों ने दिलीप कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।इस मौके पर अभिनेता व बुनियाद फाउंडेशन के सचिव असगर अली ने कहा कि दिलीप साहब का जाना एक युग का अंत हो जाना है,वह अनगिनत कलाकारों के प्रेरणाश्रोत थे उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता उन्होंने इस दुनिया को तो अलविदा कह दिया परंतु हमारे दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेंगे।वही द कॉलोर्स फाउंडेशन की सचिव रुचि गुप्ता ने इसे फ़िल्म जगत की अपूर्णीय क्षति बताया और कहा कि दिलीप कुमार का जाना एक अभिनय के विश्विद्यालय का बन्द हो जाना जैसा है।हम सब बचपन से ही उनकी फिल्में देख कर बड़े हुए है और आज भी बहोत कुछ उनसे प्रेरित होकर सीखते है।शर्मन एरा फाउंडेशन के सचिव अमरनाथ श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अभिनय का सूरज डूबने जैसी घटना है दिलीप कुमार का जाना उनकी फिल्में आज भी प्रासंगिक है और कई फिल्में हमने दर्जनों बार देखी है जिसमें मुख्यता मुग़ल-ए-आज़म राम और श्याम आदि शामिल है।इस मौके पर नृत्य प्रशिक्षक प्रिया तिवारी,गायक कंचन मणिरत्नम,नितेश पाल,प्रदीप कुमार शुक्ल,श्रीमती रेनू त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।



