मांडा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध गांजा व सुतली बम के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
मांडा इंस्पेक्टर ने अवैध गाजा माफियाओं पर कसा शिकंजा
मांडा,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) l इलाकाई पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को 400 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दियाlडीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांडा पुलिस ने अवैध गांजा कारोबारियों पर की कार्रवाईl मांडा इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि मुखबिरी की खास सूचना पर रानी का तालाब सोनशाह दरगाह के पास से आरोपी कृष्ण मुरारी बिंद पुत्र विश्वनाथ बिंद को 400 ग्राम अवैध गांजा व चार सुतली बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गयाl मामले में इंस्पेक्टर मांडा अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि थाना क्षेत्र में गाँजा माफियाओं व शराब माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार कतई किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगाl




